फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh won the match in the Sub-Junior category, and GTB won in the Junior category.

Meerut News: सब जूनियर में ऋषभ और जूनियर वर्ग में जीटीबी ने मैच जीते

Sat, 25 Jul 2026 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Rishabh won the match in the Sub-Junior category, and GTB won in the Junior category.
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गए। इसमें सब जूनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जूनियर वर्ग में जीटीबी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मैच जीता।
पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसमें अक्ष ने 40, अबीर ने 38, शिवांश ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आयुष ने दो, आरिश ने दो और प्रभजोत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम ने 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए और छह रन से मैच हार गई। टीम की ओर से यश ने 40, भाविक ने 39, आरिश व विराट ने 37-37 रन बनाए। गेंदबाजी में सार्थक, भाविक ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग के मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। इसमें निखिल ने 40, युवराज ने 40, वंश ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष, याहया, रियांश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम 19 ओवर में 130 रन ही बना पाई। टीम की ओर से अर्नव ने 38, विराट ने 35, यश ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में मीत, वंश, माधव ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
जीटीबी व ऋषभ के खिलाड़ियों का जोनल ट्रायल में चयन
क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अंडर-17 और अंडर-19 सीबीएसई जोनल ट्रायल देहरादून के एक स्कूल में कराए जा रहे हैं। इसमें मेरठ स्थित गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। दो दिवसीय ट्रायल कैंप में मैच के माध्यम से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद इनका चयन सीबीएसई प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। चयनित होने वाले खिलाड़ियों में अंडर-17 में बल्लेबाज अर्नव राजवंशी, अभिजीत शर्मा, धैर्य, गेंदबाज खुश, दक्ष गोयल, आदित्य यादव, वीर गौतम, श्रेष्ठ का चयन हुआ। वहीं, अंडर-19 में हिमांशु और शौर्य भार्गव का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed