Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy wins by one wicket in a thrilling match

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक मैच में एक विकेट से जीत

Mon, 26 Jan 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy wins by one wicket in a thrilling match
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों को किया सम्मानितफोटो स्त्रोत एक
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत प्राप्त की। मेरठ इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 164 रन बनाए। इसमें समीर ने 42, हमजा ने 40, विपुल ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से देव शर्मा ने तीन, शिव ने तीन, आयुष ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.4 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से खुशी ने 43, दक्ष ने 35, आरिश ने 37, उमंग ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमांशु ने तीन, कबीर ने तीन, आरव ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया एकेडमी की ओर से जल्द ही 14वे हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed