फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy reached the final

सेमीफाइनल में पहुंची ऋषभ क्रिकेट एकेडमी

Thu, 29 May 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy reached the final
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 14वें अरुण सिंह अन्ना मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता। मेरठ चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 10 विकेट खोकर 198 रन बनाए। इसमें विशाल ने 40, मोहित ने 47, अर्पित ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में अवि कुमार ने 4, पार्थ ने 3, हिमांशु ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए और तीन विकेट से जीत प्राप्त की। इसमें कृष्णा ने 68, विशाल ने 37, मनन ने 35 रन बनाए। सिद्धार्थ और अभिषेक ने तीन तीन विकेट प्राप्त किए। मैन ऑफ द मैच अवि कुमार को बनाया गया। मैच जीतकर ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच व सोमवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 14वें ऑल इंडिया विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर आईटीआई क्रिकेट मैदान में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed