फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy Lions, Blue and ITI CSK won the matches

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी लायंस, ब्लू और आईटीआई सीएसके ने जीते मैच

Sat, 14 Jun 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy Lions, Blue and ITI CSK won the matches
मैच से पहले अहमदाबाद हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते कोच और ​खिलाड़ी। - फोटो : mrt
मेरठ। आईटीआई और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 14वें विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को तीन मैच खेले गए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू, ग्रीन और आईटीआई सीएसके ने मैच जीते।
विज्ञापन

मैच से पूर्व सभी क्रिकेटरों ने अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद प्रतियोगिता के पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसमें शिवम ने 47, कार्तिक ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मोहसिन ने 4 और कबीर ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी लायंस ने 17.2 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से यश ने 48, दिशांत ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में वियोम ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 180 रन बनाए। गेंदबाजी में हमजा ने दो, राघव ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ ग्रीन टीम 19वें ओवर में 169 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें सागर ने 47, दक्ष ने 43, सौहार्थ ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान और वरदान ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में आईटीआई जूनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। इसमें अध्ययन ने 38, दीपक ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में शाहजेब ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई सीएसके की टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें शाहजेब ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में शुभ ने दो, अध्ययन ने तीन विकेट लिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि आज शनिवार को तीन लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed