Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy defeated ITI

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने आईटीआई को हराया

Mon, 16 Mar 2026 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy defeated ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट समर कैंप में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने सात रन से जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इसमें भाविक ने 63, मुआज ने 40, युग ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में आईटीआई की ओर से सार्थक ने चार, गोल्डन ने दो, कबीर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 175 रन बनाए और सात रन से मैच हार गई। टीम की ओर से देव ने 45, प्रत्यश ने 39, वंशिका ने 32, कबीर ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आयुष ने चार, नीरव ने चार, प्रत्यश ने दो विकेट लिए। इस मौके पर खिलाड़ी और उनके परिजन ने भी मैच का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed