फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy defeated GTB.

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने जीटीबी को हराया

Mon, 24 Aug 2026 07:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 24 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy defeated GTB.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत प्राप्त की।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। इसमें रियांश ने 39, माधव ने 40, यश ने 38, रोनक ने 35 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में याहया ने तीन, अलकैफ ने तीन, रियांश ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.5 ओवर में 160 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से कुश ने 37, श्रेयांश ने 36, यश ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में माधव और अर्नव ने तीन-तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर एक ट्रायल मैच खेला जाएगा। अंडर 17 वर्ग में यह मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed