Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Cricket Academy beat Meerut XI by 7 runs

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ इलेवन को 7 रन से हराया

Wed, 24 Dec 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Rishabh Cricket Academy beat Meerut XI by 7 runs
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एके
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 7 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसमें मुआज ने 42, शम्स ने 40, शिवांश ने 35, आरोहण ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में केशव, नीरव और विराट ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 18.5 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अब्दुल फहाद ने 40, जीशान ने 38, वंशिका ने 37, अब्दुल रहमान ने 35 और नीरव ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में फहाद, इशांत और आरोहण ने तीन-तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को सीनियर वर्ग के खिलाड़ी के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed