{"_id":"6a1c384688246c4d8d047978","slug":"rishabh-and-gtb-start-with-a-win-meerut-news-c-72-1-mct1009-154083-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषभ और जीटीबी की जीत से शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषभ और जीटीबी की जीत से शुरूआत
विज्ञापन
सात ताल क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ की टीम ने की जीत से शुरुआत
नैनीताल के सात ताल में एडवेंचर क्रिकेट कप प्रतियोगिता का शुभारंभ
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नैनीताल के सात ताल में रविवार से एडवेंचर क्रिकेट कप की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट के पहले दिन मेरठ की ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। जीटीबी ने 9 विकेट से मैच जीता।
पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 223 रन बनाए। इसमें भाविक ने 41, अर्नव ने 40, वंश ने 42, अक्षय ने 39 और युग ने 38 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने तीन, कार्तिक ने तीन, कबीर ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्द्वानी की टीम 18.1 ओवर में 180 रन बना सकी। ऋषभ की टीम ने 43 रन से मैच जीता। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से देवांश ने तीन, विराट ने तीन, युग ने तीन विकेट लिए।
दूसरे मैच में लखनऊ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 170 रन बनाए। इसमें मनजीत ने सबसे अधिक 43 रन की पारी खेली। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से हिमांशु ने दो, अरहान ने दो, आदित्य ने दो, अरनव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर 9 विकेट से जीत हासिल की। प्रिंस ने 56, आदित्य ने 40, ध्रुव ने 48 रन बनाए।