फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Academy School won the sub-junior cricket tournament.

Meerut News: ऋषभ एकेडमी स्कूल ने सब जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

Tue, 20 Oct 2026 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Academy School won the sub-junior cricket tournament.
- रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को आठ रन से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्थानीय गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेले गए पहले ऑल इंडिया इंटर-स्कूल चौधरी नरिंदर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ऋषभ एकेडमी स्कूल ने रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को आठ रनों से हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
टॉस जीतकर रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ एकेडमी स्कूल ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मुआज ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि प्रिंस ने 40, विहान ने 38 और फैमाश ने 37 रनों का योगदान दिया। रुद्रा इंटरनेशनल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्नव और रनदीप ने 2-2 विकेट झटके, वहीं दिव्यांश, सुयाश, लवीश और साद को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीम ने रोमांचक संघर्ष किया लेकिन निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। टीम के लिए मो. साद अहमद ने 43, रनदीप ने 41, अर्नव ने 37 और कस्यप राज ने 36 रनों की पारियां खेलीं। ऋषभ एकेडमी की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए प्रिंस ने अकेले 6 विकेट चटकाए, जबकि आद्या ने 2 और अब्दुल रहमान ने एक बल्लेबाज को आउट किया। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्रिंस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कविश जैन, नीरज शर्मा, रोहित कुमार और चिराग ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आयोजन सचिव अतहर अली व रजनी ने बताया कि टूर्नामेंट में अब्दुल रहमान को बेस्ट बॉलर और भारती हांडा को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित रनर-अप टीम के रणदीप सिंह और बेस्ट कीपर ऋतिक सिरोही के साथ गेंदबाजों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन में विनीत सरीन, ईएम पब्लिक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, डॉ. गोपाल दीक्षित और प्रभा राव सहित अन्य का सहयोग रहा। मैच के बाद बताया गया कि अंडर-14 प्रथम ऑल-इंडिया इंटर-स्कूल टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार सुबह 11:30 बजे गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। मुख्य अतिथि अमित गर्ग मूर्ति रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed