फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Academy School defeated GTB.

Meerut News: ऋषभ एकेडमी स्कूल ने जीटीबी को हराया

Thu, 24 Sep 2026 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Academy School defeated GTB.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 12 अक्तूबर से किया जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग में एक वॉर्मअप मैच खेला गया। इसमें ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने जीत प्राप्त की।
ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। इसमें मुआज ने 41, अनस ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वंश ने 4, रियांश ने 3, विराट ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम 151 रन ही बना सकी। टीम को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम की ओर से अलकैफ ने 40, प्रिंस ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में आरुष ने 4, याहया और विनायक ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को भी एक वॉर्मअप मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

चयनकर्ताओं का किया सम्मान
स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर भी एकेडमी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रिकेट कोच अतहर अली ने चयनकर्ता अहमद उल्ला और पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी पंकज सिंह को सम्मानित किया। इनके द्वारा स्कूल फेडरेशन टूर्नामेंट में टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed