फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Academy Red reached the final

फाइनल में पहुंची ऋषभ एकेडमी रेड

Thu, 31 Jul 2025 08:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Academy Red reached the final
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड ने जीटीबी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर स्कूल एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसमें अब्बास ने 42, कार्तिक ने 38, अमित ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से अभय ने 4 ओवर में 20 रन देकर 6 विकेट लिए। कृष्णा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 161 रन बनाकर मैच जीता। इसमें वंश ने 44, हमजा ने 40, ईशान ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में कबीर ने तीन व कार्तिक ने दो विकेट लिए। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अंडर 8-11 वर्षीय वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। जीटीबी येलो और ऋषभ एकेडमी ग्रीन के बीच दोपहर 2 बजे से मैच होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed