{"_id":"690750bf5e6f25a0440970ec","slug":"rishabh-academy-reached-the-finals-after-defeating-sports-star-xi-meerut-news-c-72-1-mct1009-143191-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्पोर्टस स्टार इलेवन को हरा फाइनल में पहुंची ऋषभ एकेडमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्पोर्टस स्टार इलेवन को हरा फाइनल में पहुंची ऋषभ एकेडमी
Sun, 02 Nov 2025 06:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 02 Nov 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
जीटीबी से होगा फाइनल, गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे तीन दिवसीय किक्रेट मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टार इलेवन के बीच हुआ। इसमें ऋषभ की टीम ने जीत प्राप्त की। अब ऋषभ और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच फाइनल मैच होगा।
दूसरे तीन दिवसीय मैच में स्पोर्ट्स स्टार की टीम ने पहली पारी में 149 रन बनाए थे। इसके बाद ऋषभ की टीम ने पहली पारी में 205 रन बनाए और 56 रन की बढ़त ली। इसके बाद स्पोर्ट्स स्टार की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी और टीम ने दूसरी पारी में 167 रन बनाए और ऋषभ की टीम को 112 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से दूसरी पारी में फाहद ने 37, मुकुल ने 30, कबीर ने 31 रन की पारी खेली। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट खोकर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से ऋतिक ने 33, कार्तिक ने 32, मुआज ने 22 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सुभान ने 4, दीपांशु ने 5 विकेट लिए। कोच अतहर अली ने बताया कि फाइनल मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच आज दोपहर 3 बजे से मैच खेला जाएगा।