{"_id":"6addfa87d59597a65b04e064","slug":"rishabh-academy-radha-govind-and-kusum-public-school-won-their-matches-meerut-news-c-72-1-mct1009-161677-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषभ एकेडमी, राधा गोविंद और कुसुम पब्लिक स्कूल ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषभ एकेडमी, राधा गोविंद और कुसुम पब्लिक स्कूल ने जीते मैच
विज्ञापन
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेेट एकेडमी में चल रहे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के मैदान पर चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल अंडर 14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को तीन मैच हुए। इसमें ऋषभ एकेडमी, राधा गोविंद और कुसुम पब्लिक स्कूल की टीम ने मैच जीते।
पहले मैच में कुसुम पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवर में 98 रन बनाए। इसमें लाखन ने 14, साहेब ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी में अली ने 4, देव ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने 9 विकेट खोकर 100 रन बनाकर मैच जीता। इसमें सार्थक ने 25, अभय ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में साहेब ने तीन, लाखन ने दो, वीर ने दो, रुद्रा ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अली रहे।
दूसरे मैच में बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 86 रन बनाए। इसमें विवान ने 20, वासु ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में नागर ने 4, शुभम ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम ने 12 ओवर में दो विकेट पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें समर्थ ने 37, अमन ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में विवान ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में कुसुम पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। इसमें इन्तेशाम ने 41, साहेब ने 35, लाखन ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्नव ने तीन, युग ने दो, शिवांश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दर्शन एकेडमी स्कूल की टीम 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अरनव ने 15, अक्ष ने 19, हरमन ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में साहेब ने दो, लाखन ने दो, रुद्रा ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच इंतेशाम रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को टूर्नामेंट में दो मैच होंगे। इस दौरान नीरज, हिमांशु, रोहित, खुशबू, रजनी आदि मौजूद रहे।