फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rishabh Academy Junior won the match by six runs

Meerut News: ऋषभ एकेडमी जूनियर ने छह रन से जीता मैच

Mon, 15 Sep 2025 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Academy Junior won the match by six runs
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर और जीटीबी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। मैच में ऋषभ एकेडमी जूनियर ने 6 रन से जीत प्राप्त की। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 165 रन बनाए। इसमें अभय ने 36, कार्तिक ने 34, आयुष ने 29, अब्बास ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक और फवाज ने तीन-तीन विकेट लिए। उमंग और हमजा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 159 रन ही बना सकी। ऋषभ की टीम ने 6 रन से मैच जीता। जीटीबी की ओर से विपुल ने 36, हमजा ने 41, फवाज ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आईश ने 4, विपुल ने तीन, अभय, रिहान और अब्बास ने एक-एक विकेट लिया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि आज भी जूनियर वर्ग में मैच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed