फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rihan and Uzaif excelled in table tennis.

Meerut News: टेबल टेनिस में रिहान व उजैफ रहे अव्वल

Sat, 12 Sep 2026 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Rihan and Uzaif excelled in table tennis.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस व राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में पंख हौसलों की उड़ान संस्था की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को हरमिलाप मिशन इंटर काॅलेज में टेबल टेनिस और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष भावना शर्मा, प्रबंधक गुरुदत्त व प्रधानाचार्य रुचिता शर्मा ने किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कक्षा छह और आठ में रिहान व उजैफ ने पहला स्थान प्राप्त किया। रियान व अयान दूसरे, अब्बास व कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा चार से सात तक में अभिनव और हमान पहले, समी व शाद दूसरे और अब्दुल व जैद तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नमरा व लायबा पहले, अनुष्का व इलमा दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान कला प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता के बाद क्षेत्रीय पार्षद अभिनव अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed