{"_id":"5f93fe028ebc3e5bc527dd32","slug":"rihan-ali-has-hoisted-the-50-meter-tricolor-on-mount-friendship-manali-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट फ्रेंडशिप पर लहराया 50 मीटर का तिरंगा, हिमाचल की चोटियों को फतह कर चुका है रिहान अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट फ्रेंडशिप पर लहराया 50 मीटर का तिरंगा, हिमाचल की चोटियों को फतह कर चुका है रिहान अली
Sat, 24 Oct 2020 03:43 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 24 Oct 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
रिहान अली ने 5258 मीटर ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप मनाली (हिमाचल प्रदेश) पर तिरंगा फहराया
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के पांच पर्वतारोहियों में शामिल गांव मरवा निवासी रिहान अली ने 5258 मीटर ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप मनाली (हिमाचल प्रदेश) पर 50 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज लहराया है। इससे पहले भी रिहान 20 हजार 187 मीटर ऊंची माउंट स्टॉक कांगड़ी (लद्दाख), 7200 फीट ऊंची माउंट करोल व 8000 मीटर ऊंची काली का टिब्बा चोटियों (हिमाचल प्रदेश) को फतेह कर चुका है।
विज्ञापन
रिहान ने बताया कि मिशन माउंट फ्रेंडशिप के लिए इंडिया एडवेंचर फाउंडेशन मुरादाबाद की तरफ से चार राज्यों के पर्वतारोही चयनित किए थे, रिहान ने बताया कि उन्होंने 18 अक्तूबर को माउंट फ्रेंडशिप पर चढ़ाई शुरू की थी। उनका पहला पड़ाव कैंप एक में हुआ और दूसरे दिन वे अपने पूरे इक्विपमेंट व सामान के साथ बेस कैंप पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों को लूटकर करोड़पति बने कई पुलिसवाले, वायरल हुए थे मौज-मस्ती के फोटो, अब खुलेंगे राज
विज्ञापन
बेस कैंप से एडवांस कैंप पहुंचने के बाद उन्होंने 21 अक्तूबर की सुबह 4:30 बजे चढ़ाई शुरू की और मुश्किल हालात का सामना करते हुए 22 अक्तूबर सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर मिशन पूरा कर 5258 मीटर ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप पर 50 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज लहरा दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/