फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rickshaw driver arrested for giving false information about robbery

Meerut News: लूट की झूठी सूचना देने पर रिक्शा चालक गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver arrested for giving false information about robbery
सिखेड़ा। पुलिस ने बीस हजार रुपये लूटने की झूठी सूचना देने वाले रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। 26 जनवरी को ई-रिक्शा चालक शहर कोतवाली के मोहल्ला रामलीला टीला निवासी रामकिशोर ने डायल 112 पर सूचना दी कि वह अपनी ई-रिक्शा से मुजफ्फरनगर से क्राॅकरी का सामान मीरापुर देकर पेमेंन्ट के 20 हजार 300 रुपये लेकर वापस मुजफ्फरनगर जा रहा था। सिखेड़ा बाईपास के सर्विस रोड पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे रुपये छीन लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंगनहर पुल सिखेड़ा पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो, ई-रिक्शा चालक मीरापुर की तरफ से सिखेड़ा की तरफ आता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन उसके आगे पीछे काफी देर तक बाइक सवार तीन व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस दौरान पूछताछ करने माल मालिक लाला राजन ने बताया कि उसकी चालक रामकिशोर से किराए के पैसों को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी ने कुछ गड़बड़ की है। पुलिस ने चालक रामकिशोर से पूछताछ की तथा ई-रिक्शा की तलाशी ली गई। 20 हजार 300 रुपये चालक ने कपडे़ में रखकर रिक्शा में नीचे छिपाकर बांध कर रखे थे। पुलिस ने रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले ई-रिक्शा चालक रामकिशोर को चालान कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed