{"_id":"6697bd1c012970cad7004db1","slug":"rhetoric-continues-in-bjp-sunil-bharala-takes-a-dig-at-the-statement-of-deputy-chief-minister-2024-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में बयानबाजी जारी: सुनील भराला की पोस्ट से खलबली, उप-मुख्यमंत्री के बयान पर किया कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में बयानबाजी जारी: सुनील भराला की पोस्ट से खलबली, उप-मुख्यमंत्री के बयान पर किया कटाक्ष
Wed, 17 Jul 2024 06:16 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:16 PM IST
सार
श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुनील भराला ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है तो जिम्मेदारी भी बड़ी होती है।उप-मुख्यमंत्री के बयान पर कटाक्ष किया वहीं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से इस्तीफे देने को लेकर भी टिप्पणी की।
विज्ञापन
सुनील भराला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संगठन सरकार से बड़ा होता है वाले बयान पर कटाक्ष व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे को लेकर पोस्ट की।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा में बयानबाजी का दौर चल रहा है। पदाधिकारी अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर रहे है और विवादित बयानबाजी कर रहे है। पूर्व में भी पंडित सुनील भराला ने थानों, तहसीलों पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए हार की बात कहीं और एक्स पर वीडियो पोस्ट की, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वीडियो डिलीट कर दूसरी वीडियो अपलोड की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मीरापुर उपचुनाव: टिकट की जोर-आजमाइश में जुटे दावेदार, डॉ. संजीव बालियान का नाम भी चर्चा में, ये हैं समीकरण
विज्ञापन
हाल ही में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन सरकार से बड़ा होता है वाला बयान दिया। बुधवार को पंडित सुनील भराला ने फिर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की। लिखा 'संगठन सरकार से बड़ा होता है- केशव प्रसाद मौर्य। वैसे ये पंडित दीन दयाल जी भाग 3 पर लिखा है। इस बयान पर मेरी समझ से संगठन की जिम्मेदारी बड़ी होती है। आगे लिखा कि माननीय उप मुख्यमंत्री जी श्री @kpmaurya1 जी का आशय यही रहा होगा कि हार की बड़ी जिम्मेदारी संगठन की ही है। इसलिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को अविलंब हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। भाजपा में ऐसी परिपाटी रही है, जहां तत्कालीन अध्यक्षों जैसे कलराज मिश्र, विनय कटिहार आदि ने इस्तीफे दिए थे। संगठन का असली कार्यकर्ता वो ही है, जो अपनी गद्दी से पहले अपने संगठन व पार्टी के बारे में सोचे।
प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा देने की पोस्ट में पंडित सुनील भराला ने कहीं न कहीं उप मुख्यमंत्री के बयान पर भी कटाक्ष कर दिया और हार के पीछे बड़ी जिम्मेदारी संगठन की बताई।
प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा देने की पोस्ट में पंडित सुनील भराला ने कहीं न कहीं उप मुख्यमंत्री के बयान पर भी कटाक्ष कर दिया और हार के पीछे बड़ी जिम्मेदारी संगठन की बताई।