{"_id":"6a6c9ddd33f5a5d4730bc8df","slug":"rgs-team-finished-as-runners-up-in-the-hockey-tournament-meerut-news-c-72-1-mct1009-157088-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हॉकी प्रतियोगिता की उपविजेता बनी आरजी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हॉकी प्रतियोगिता की उपविजेता बनी आरजी की टीम
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता में उपविजेता आरजी कालेज की टीम
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। झांसी में प्रदेशीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शुक्रवार को फाइनल मुकाबला आरजी इंटर कॉलेज मेरठ और झांसी मंडल की टीम के बीच हुआ। इसमें आरजी की टीम को हार का सामना करना पड़ा और टीम उपविजेता रही।
फाइनल मैच में झांसी की टीम ने 2-1 से जीत प्राप्त की। मेरठ की टीम से इशिका गोयल ने आस्था द्विवेदी के पास पर 5वें मिनट में बेहतरीन गोल किया। मैच के 25वें मिनट में झांसी द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर बराबर किया गया। मैच के अंत तक दोनों ही टीमें बराबरी पर खेल रही थीं, लेकिन मैच के आखिरी क्षण में झांसी की टीम गोल करके विजेता बनी। इस मौके पर आरजी कॉलेज की प्रधानाचार्या अंजु रानी, हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत त्यागी, कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, हॉकी प्रशिक्षक भूपेश कुमार सचिव प्रदीप चिन्योटी ने टीम को बधाई दी।