{"_id":"5f4eb6568ebc3e537161f7bd","slug":"reward-of-50-50-thousand-on-7-including-the-wife-of-the-mastermind-meerut-news-mrt4991843119","type":"story","status":"publish","title_hn":"3500 करोड़ का घोटाला: मास्टरमाइंड की पत्नी समेत सात आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3500 करोड़ का घोटाला: मास्टरमाइंड की पत्नी समेत सात आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित
Wed, 02 Sep 2020 10:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बाइक बोट घोटाले में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विवेचना ने तेजी पकड़ ली है। मंगलवार को सात अन्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम नोएडा पुलिस द्वारा घोषित किया गया है, जिनमें इस घोटाले के मास्टरमाइंड संजय भाटी की पत्नी समेत सातों आरोपी गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड कंपनी कानपुर के निदेशक रह चुके हैं।
विज्ञापन
ईओडब्लू मेरठ सेक्टर के एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव ने बताया कि बाइक बोट कंपनी द्वारा किए गए घोटाले के मुकदमे नोएडा में दर्ज हुए थे। इन मुकदमों की पूर्व में जांच नोएडा पुलिस द्वारा की गई। जिसके बाद शासन ने 14 फरवरी 2020 को सभी मुकदमों की विवेचना यूपी पुलिस की आर्थिक अपराध एवं अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) मेरठ सेक्टर को सौंप दी थी। अब ईओडब्ल्यू मेरठ की टीम नोएडा में दर्ज 57 मुकदमों की जांच कर रही है। लेकिन फरार आरोपियों पर इनाम नोएडा पुलिस द्वारा ही किया जा रहा है जबकि गिरफ्तारी ईओडब्ल्यू करेगी।
विज्ञापन
एएसपी यादव ने बताया कि यह घोटाला जहां अभी तक 3500 करोड़ रुपये का सामने आया है। घोटाले में बाइक बोट कंपनी का मालिक संजय भाटी, विजयपाल कसाना, विनोद कुमार, विशाल कुमार, संजय गोयल, हरीश कुमार, राजेश यादव, राजेश भारद्वाज, विनोद, पुष्पेंद्र, सुनील, आदेश भाटी और सुनील कुमार जेल में हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: 3500 करोड़ का घोटाला... 57 मुकदमे और अब तक 13 गिरफ्तार, ये है पूरा मामला
इन पर हुआ इनाम
एएसपी के अनुसार मास्टरमाइंड संजय भाटी की पत्नी दीप्ति बहल निवासी कंकरखेड़ा मेरठ, भाई सचिन भाटी निवासी लोनी गाजियाबाद, किरनपाल निवासी डिफेंस कॉलोनी मवाना रोड मेरठ, रेखा और उसका पति रविंद्र कुमार निवासी जालंधर, ललित निवासी मैदीपुर मवाना और भूदेव निवासी बहलीमपुर बुलंदशहर पर 50- 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले इन पर 25- 25 हजार का इनाम था। फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर की टीम काम कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/