फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revolution story... Hindus and Muslims had united in the controversial cartridge case

क्रांति गाथा...विवादित कारतूस मामले में एक हो गए थे हिंदू-मुस्लिम

Wed, 07 May 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Revolution story... Hindus and Muslims had united in the controversial cartridge case
मेरठ। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारतीय का आक्रोश कम नहीं हुआ है। ऐसा ही गुस्सा 168 वर्ष पहले 1857 में देश में अंग्रेजी बेड़ियों को तोड़ने के लिए लोगों में था। यहां से क्रांति की ज्वाला की शुरूआत 85 सैनिकों ने की। विवादास्पद कारतूस प्रकरण के बाद हिंदू-मुस्लिम वर्ग के सभी लोग एकजुट हो गए थे।
विज्ञापन

मेरठ में सिपाहियों ने विवादास्पद कारतूसों के उत्तर में अंग्रेजों ने अन्य जगहों के समान तीसरी लाइट केवेलरी रेजिमेंट को भंग नहीं किया। इतिहासकार एके गांधी ने बताया कि विवादास्पद कारतूसों का प्रयोग करने से मना करने वाले सिपाहियों को कैद कर लिया गया। उन पर 6, 7 और 8 मई को कोर्ट मार्शल की कार्यवाही की गई। अंग्रेजों का विचार था कि इस कृत्य से भारतीय और भारतीय सिपाही भयभीत हो उठेंगे। इसके विपरीत तब सिपाही विचार करने लगे थे कि उन्हें क्या करना चाहिए।
विज्ञापन

एके गांधी ने बताया कि इस बीच साधु के वेशधारी स्वामी दयानंद पूरे घटनाक्रम पर बारीक नजर रखे हुए थे। इसी काम को पूरा करने के लिए वह मेरठ में भी आए थे। साधु काली पल्टन मंदिर में रहते हुए सिपाहियों में क्रांति के लिए जोश भरा जाता था। उन्होंने आसपास के गांवों में जो संपर्क सूत्र स्थापित किए थे। उन्हें भी वह सक्रिय करने का पुरजोर प्रयास कर रहे थे। उन्हें ज्ञात था कि ऐसा अवसर रोज नहीं मिलता। एक के गांधी ने बताया कि 7 मई 1857 को कोर्ट मार्शल का दूसरा दिन था। किसी भी प्रकार की सूचना को बाहर नहीं आने दिया जा रहा था। अफवाहों का बाजार गर्म था। सभी को अंग्रेजी न्याय के बारे में अच्छी तरह पता था कि सिपाहियों को सजा तो मिलनी ही थी। आज के दिन लगभग सभी गवाहियां पूरी हो चुकी थी। इस कारण अनिश्चितता का वातावरण पूरी तरह बन चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed