फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revised merit of graduates released, take admission from today

स्नातक की संशोधित मेरिट जारी, आज से लें प्रवेश

Mon, 12 Oct 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Revised merit of graduates released, take admission from today
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन के लिए विवि ने संशोधित मेरिट रविवार को जारी कर दी। छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर मेसेज भेज दिया गया है। छात्र अपनी लॉगइन आईडी खोलकर कॉलेज का अलॉटमेंट देख सकते हैं। इस मेरिट में सीबीएसई को छोड़कर ज्यादा कुछ बदलाव नहीं हुआ है। 16 अक्तूबर तक एडमिशन होंगे। अगर मेरिट में पहले विकल्प वाला कॉलेज मिलने के बाद भी एडमिशन नहीं लिया तो दूसरी लिस्ट में नाम नहीं आएगा। इसके बाद फिर छात्र को ओपन मेरिट में ही मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सीसीएसयू प्रशासन ने मेरठ और सहारनपुर मंडल के 1 लाख 30 हजार छात्र-छात्राओं की मेरिट जारी की है। एडमिशन के लिए छात्र-छात्राएं कॉलेज का अलॉटमेंटर लेटर, फॉर्म का प्रिंट आउट डाउनलोड कर लें। समस्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो एवं मूल प्रमाण पत्रों के साथ विवि कैंपस-कॉलेजों में संपर्क करें। अगर किसी ने ईडब्लूएस कोटे में आवेदन किया है, तो उसका प्रमाण पत्र भी लेकर जाएंगे। कॉलेज सारे कागजात चेक करने के बाद एडमिशन पोर्टल पर कन्फर्म करके एडमिशन करेंगे। फीस कॉलेज अपने हिसाब से जमा कराएंगे।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज-एनएएस और डीएन में ऑनलाइन प्रक्रिया
मेरठ कॉलेज, डीएन और एनएएस कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। कॉलेजों की वेबसाइट पर ही फॉर्म भरना है। फीस भी ऑनलाइन ही जमा करनी है। ऑफर लेटर, फार्म का प्रिंट आउट कंप्यूटर में अपलोड कर लें, ताकि उसके अटैच किया जा सके। मार्कशीट और सनद आदि के मूल प्रमाण पत्रों को स्कैनिंग करके अपलोड करें। किसी भी तरह की परेशानी पर कॉलेजों की वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर बात कर सकते हैं। सीसीएसयू कैंपस में ऑफलाइन एडमिशन होंगे। इस्माईल गर्ल्स कॉलेज और शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज में फार्म कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे, लेकिन उसका प्रिंट आउट लेकर कॉलेज में जमा करना है। आरजी गर्ल्स कॉलेज, कनोहर लाल गर्ल्स कॉलेज और इस्माईल गर्ल्स कॉलेज में भी ऑफ लाइन एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कोर्सों की मेरिट बाद में
बीएससी नर्सिंग, बीपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन, एंड स्पोर्ट्स की मेरिट इसमें शामिल नहीं है। इनकी मेरिट बाद में जारी होगी।
ये है संशोधित मेरिट
यूपी बोर्ड अन्य बोर्ड
विषय सामान्य - ओबीसी - एससी सामान्य ओबीसी एससी
डीएन कॉलेज
बीकॉम -- 76.80 71.60 71.00 95.20 87.40 76.00
बीएससी बायो-- 72.40 69.00 66.80 82.20 72.80 67.80
बीएससी मैथ -- 78.00 75.00 75.00 92.00 88.20 84.20
बीएससी स्टेटिक्स -- 63.60 56.40 50.40 75.00 64.60 60.60
--------------------------
मेरठ कॉलेज
बीए -- 70.00 66.80 64.40 -------- 76.20 70.00 64.60
बीकॉम -- 75.00 70.80 68.40----- 91.00 84.40 72.60
बीकॉम-एलएलबी --58.40 38.17 37.40 -------- 76.60 45.40 47.40
बीएससी बायो -- 73.60 70.20 68.80 ------- 84.00 74.20 68.80
बीएससी मैथ -- 74.40 70.60 70.80 ------ 87.20 82.60 73.20
बीएससी स्टेक्टिस --69.80 66.00 56.00 ------ 82.20 72.80 60.60
-----------------------------
एनएएस कॉलेज
बीए-- 72.00 69.10 68.00 -------- 80.20 75.00 68.20
बीकॉम -- 72.40 69.80 68.20 ----- 89.40 84.40 72.40
बीएससी बायो-- 74.60 71.80 69.60----- 87.00 79.80 75.40
बीएससी मैथ -- 79.00 76.60 76.60 ------- 92.40 88.80 85.00
बीएससी स्टेक्टिस -- 73.20 69.80 65.60 ---- 87.40 82.20 65.60
-----------------------
इस्माईल गर्ल्स कॉलेज
बीए --64.60 59.60 58.80 ------ 65.00 59.60 59.20
बीकॉम - 76.40 72.60 67.60 ------ 86.00 83.00 71.80
बीएससी मैथ - 48.40 0.00 0.00 ----- 60.20 0.00 0.00
-------------------
आरजी गर्ल्स कॉलेज
बीए-- 71.60 66.20 64.00 --- 72.00 66.20 64.60
बीकॉम -- 72.60 69.40 65.80----- 85.80 81.40 65.60
बीएससी बायोलॉजी -- 70.40 67.40 62.40---- 78.40 67.00 63.60
----------
कनोहर लाल गर्ल्स कॉलेज
बीए-- 64.20 61.00 58.60---- 64.40 55.00 59.20
बीकॉम --70.20 65.00 54.20----------- 75.80 66.00 57.60
-------------
शहीद मंगल पांडे गर्ल्स डिग्री कॉलेज
बीए--69.00 63.40 62.60 ----- 69.40 63.40 63.20
बीकॉम -- 71.80 67.20 63.80 ------ 75.60 66.60 66.80
बीएससी बायो--66.80 59.60 50.40 ----- 67.00 62.00 53.60
बीएससी मैथ -- 74.00 69.20 71.00 ---- 83.60 74.20 72.80
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed