{"_id":"689121a4018917ea91056175","slug":"review-meeting-officers-will-not-be-spared-for-ignoring-cows-meerut-news-c-14-1-mrt1004-937628-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक : गोवंशों की अनदेखी पर नहीं बख्शे जाएंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक : गोवंशों की अनदेखी पर नहीं बख्शे जाएंगे अधिकारी
विज्ञापन
ऊर्जा भवन में बैठक लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मेरठ। ऊर्जा भवन सभागार में समीक्षा बैठक कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों पर नाराजगी जताई। कान्हा उपवन गोशाला व सड़क हादसों को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही। कहा है कि गोशाला प्रकरण पर कहा कि अभी तो केवल एक अधिकारी पर कार्रवाई हुई है। भविष्य में अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। वरिष्ठ अधिकारियों की मॉनिटरिंग भी कमिश्नर स्तर से होनी चाहिए। गोवंशों की नियमित देखरेख एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ मंडल की उच्च स्तरीय बैठक में विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति एवं प्रस्ताव की समीक्षा की गई हैं। अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों के प्रस्ताव की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों से मुख्यमंत्री से बातचीत की। पर्यटन संवर्धन योजना की प्राथमिकता के अनुरूप पर्यटन के कार्यों को पूर्ण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राजस्व वाद इत्यादि से संबंधित मामलों में वादों की कैटेगरी निर्धारित कर समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण सुनिश्चित कराएं। मंडल स्तर पर कमिश्नर, जनपद में जिलाधिकारी नियमित तौर पर समीक्षा करें और जवाबदेही भी तय करें।
सीएम युवा उद्यमी अभियान की समीक्षा करते हुए युवाओं को सशक्त बनाने की प्रदेश सरकार की गारंटीड योजना है, इसमें अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। जनपद स्तर पर बैंकर्स कमेटी के साथ मीटिंग करें। मेडिकल कालेज के कार्यों की कमिश्नर स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। पीएम सूर्य घर योजना आमजन के लिए अच्छी एवं लाभकारी योजना है, इसके कार्य में प्रगति लाई जाए। कान्हा उपवन गोशाला में नियमित देखरेख एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कर उच्चाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ की गोशाला प्रकरण पर भी अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया का गलत उपयोग एवं माहौल खराब करने वाले तत्वों पर कार्रवाई करें। जाम की समस्या एवं सड़क दुर्घटना पर नाराजगी जताई। कहा कि सड़क हादसे ज्यादा हो रहे हैं, इस पर अधिकारी करें।
विज्ञापन
टैक्सी और बस स्टैंड सड़क पर नहीं होने चाहिए
मेरठ। मुख्यमंत्री ने कहा कि टैक्सी और बस स्टैंड सड़कों पर न हो, इसके लिए जमीन आरक्षित करें। वेंडिंग जोन बनाएं और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन कराया जाए। तकनीक का बेहतर प्रयोग करें। जल जीवन मिशन के अंतर्गत रोड कटिंग को गुणवत्तापूर्ण ढंग से ठीक किया जाए। पौधरोपण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत लगाए गए पौधों का एक बार निरीक्षण अवश्य कर लें। कला, साहित्य, विज्ञान, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में अपने जीवन में कुछ बेहतर और अलग काम किया है, ऐसी विभूतियों का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर दिये जाने वाले पुरस्कार के लिए प्रत्येक जनपद से भेजे जाएं।
आईजीआरएस, सीएम हेल्प लाईन की समीक्षा कर अधिकारी नियमित एवं समय से कार्यालय में बैठे और जनता की सुनवाई करे। बैठक में एडीजी भानु भास्कर, कमिश्नर मेरठ हृषिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, उपाध्यक्ष एमडीए संजय कुमार मीणा, एमडी पीवीवीएनएल ईशा दुहन, सीडीओ मेरठ नूपुर गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, संबंधित अधिकारीगण, मंडल के अधिकारी एवं अन्य जनपद के समस्त अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
-- -- -