फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Revealing gang fraud in the guise of job

सब्सक्रिप्शन शुल्क के बहाने लाखों की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब

Sun, 23 Aug 2020 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Revealing gang fraud in the guise of job
नौकरी की आड़ में ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा
विज्ञापन

मेरठ। साइबर सेल ने नौकरी दिलाने की आड़ में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ऑनलाइन फर्जी कंपनी बनाकर बेरोजगारों को अपना शिकार बना रहा था। दो आरोपियों की तलाश जारी है। गिरोह का नेटवर्क खंगाला जा रहा है।
एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा ने प्रेसवार्ता में बताया कि कुछ दिन पहले कंकरखेड़ा निवासी एक महिला ने खुद के साथ नौकरी दिलाने की आड़ में किसी राज चौधरी द्वारा ऑनलाइन ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल ने तफ्तीश शुरू की। आरोपियों ने ऑनलाइन कंपनी की तरह दिखने वाली फर्जी कंपनी बना रखी है। इसी पर सब्सक्रिप्शन शुल्क बताकर हजारों रुपये ठग लेते थे। पकड़े गए आरोपियों में मानस कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी संत कबीर नगर हाल निवासी वसुंधरा एंक्लेव पूर्वी दिल्ली और गुड्डू पुत्र नानक चंद निवासी भिहरा थाना अगौता बुलंदशहर हैं। फरार आरोपियों की पहचान विशाल व सागर निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ठगी के लिए तैयार कराया लिंक
एएसपी ने बताया कि बेरोजगारों को यह गिरोह निशाना बनाता था। यह अपनी ऑनलाइन फर्जी साइट पर आवेदन करने वाले व्यक्ति से 29 रुपये का सब्सक्रिप्शन चार्ज मांगते थे। चार्ज कम होने के कारण आसानी से लोग इनकी बात मान लेते। इसके लिए एक लिंक आवेदक को भेजा जाता था। जब आवेदक लिंक पर क्लिक करते तो आरोपी उसके खाते से 10 हजार तक की राशि निकाल लेते। दोनों आरोपियों ने करीब 70 लोगों से ठगी की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान किया बरामद
साइबर सेल प्रभारी दिलीप शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, सात एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक वोटर कार्ड, एक चेकबुक, एक आईकार्ड, अमेजॉन का बारकोड व कुछ नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा 1.40 लाख रुपये की राशि इनके एक बैंक खाते में फ्रीज की गई है। बताया कि गुड्डू ही राज चौधरी बनकर फोन पर बात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed