फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired teachers honored

Meerut News: सेवानिवृत शिक्षकों का किया सम्मान

Mon, 20 Apr 2026 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Retired teachers honored
खरखौदा में सेवानिवृत हुए शिक्षकों व शिक्षामित्रों को सम्मानित करते हुए (शिक्षक समिति)
खरखौदा। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह रहे। सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों का स्वागत कर पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेवानिवृत हुए सभी शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष डाॅ. सुधीर कुमार ने की। संचालन ब्लाक उपाध्यक्ष रश्मि गर्ग व ब्लाक मंत्री नीतू त्यागी ने किया। सेवानिवृत्त शिक्षक रेनू शर्मा, सुनील शर्मा, सर्वेश कुमार स्वामी, शिक्षामित्र पुण्यप्रभा, पूनम त्यागी एवं राजकुमार को संघ की ओर से स्मृति चिह्न, भागवत गीता व शॉल भेंट किया गया। इस अवसर पर दीपाली चौधरी, डॉ. रश्मि गुप्ता, संगीता यादव, जनक सिंह, अनीता विकल, सुंदर सिंह, अमित त्यागी, रविंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed