फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired Superintending Engineer from Jal Nigam drowned in Ganganahar

मेरठ : जल निगम से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता गंगनहर में डूबे

Tue, 01 Feb 2022 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 01 Feb 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Retired Superintending Engineer from Jal Nigam drowned in Ganganahar
सोमवार सुबह पूठ गांव के नजदीक गंगनहर में हवन की राख बहाने आए जल निगम के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता का पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गए। हालांकि, उन्हें डूबते देखकर कुछ लोगों ने बचाने का भी प्रयास किया। इसके बाद पुलिस व पीएसी के गोताखोरों ने उनकी तलाश में अभियान चलाया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मेरठ शहर के बागपत रोड पर कालोद कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार जल निगम के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता हैं। बताया गया कि उनके यहां कई दिनों से हवन चल रहा था। सोमवार सुबह वह ड्राइवर के साथ कार से हवन की राख गंगनहर में डालने आए थे।
विज्ञापन


गंगनहर में राख डालने के लिए जैसे ही पटरी से नीचे उतरे तो अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गंगनहर के पानी में समा गए। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। शोर मचाने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस के अलावा पीएसी के गोताखोर मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया। समाचार लिखे जाने तक नरेंद्र गोयल का पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed