फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired soldier fired indiscriminately on tourist bus, accused arrested

Meerut News: टूरिस्ट बस पर रिटायर्ड फौजी ने की अंधाधुंध फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2024 03:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier fired indiscriminately on tourist bus, accused arrested
एल एंड टी कंपनी के यार्ड में गिरी गेंत्री।
नेशनल हाईवे-58 रविवार रात साढ़े 11 बजे, बस सवार छात्र बचे, एक को छूकर निकली गोली
विज्ञापन

मसूरी से लौट रहे थे ग्रेटर नोएडा के छात्र, फौजी की कार से बाइक टकराने पर सवार से हुआ विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम/मेरठ। नेशनल हाईवे 58 पर रविवार देर रात साढ़े 11 बजे रिटायर्ड फौजी ने टूरिस्ट बस पर पांच राउंड पर अंधाधुंध पांच राउंड फायरिंग कर दी। हृदय गुप्ता नाम के छात्र के पेट को गोली छूकर निकल गई। टूरिस्ट बस में ग्रेटर नोएडा के कॉलेज के 12 से अधिक छात्र व छात्रा सवार थे। अन्य छात्रों ने सीट के पीछे छिपकर जान बचाई। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी सुपरटेक पल्लवपुरम निवासी नितिन सिरोही को हिरासत में लिया।
सरधना थाना क्षेत्र के भूनी गांव निवासी अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि वह एक ऑनलाइन सर्विस देने वाली फूड कंपनी में काम करते हैं। देर रात वह बाइक से वापस घर जा रहे थे। इसी बीच पल्लवपुरम फेज-दो के सामने बने फ्लाईओवर के ऊपर उनकी बाइक आगे चल रही वैगनआर कार से टकरा गई। इसके बाद आरोपी कार चालक रिटायर्ड फौजी अनिरूद्ध शर्मा से मारपीट कर रहा था। इसी बीच मसूरी से घूम कर वापस आ रहे छात्रों ने इसका विरोध किया। तो आरोपी ने पिस्टल निकाल ली। छात्र बस में सवार हुए तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। इससे हाईवे पर दहशत फैल गई।
विज्ञापन

छात्र अंश, राजवीर, नील, हृदय गुप्ता, दिव्यांश, बागेश आदि ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। 14 नवंबर को एक दर्जन से अधिक छात्र व छात्राएं घूमने के लिए ट्रैवल बस बुक कर मसूरी गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के सिर पर था सवार था खून

बस चालक अनुज ने बताया कि आरोपी रिटायर्ड फौजी के सिर पर खून सवार था। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। ऐसा लग रहा था मानो कि आरोपी किसी की जान लेकर मानेगा। आरोपी ने डंडों से बस के शीशे भी तोड़े। फायरिंग के डर से राहगीरों ने अपने वाहन दूर ही रोक लिए। छात्रों ने आरोपी के सामने हाथ भी जोड़े। लेकिन आरोपी नहीं माना। छात्रों ने आरोपी पर छात्राओं से अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया है।

पिस्टल जब्त, लाइसेंस होगा निरस्त
थानाध्यक्ष मुन्नेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को मौके से ही हिरासत में ले लिया। आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है। लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी हिरासत में है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

एल एंड टी कंपनी के यार्ड में गिरी गेंत्री।

एल एंड टी कंपनी के यार्ड में गिरी गेंत्री।

एल एंड टी कंपनी के यार्ड में गिरी गेंत्री।

एल एंड टी कंपनी के यार्ड में गिरी गेंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed