फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired Navy Captain robbed and dumped on the road.Retired Navy Captain robbed and dumped on the road.

Meerut News: नौसेना के सेवानिवृत्त कैप्टन को लूटपाट कर सड़क पर फेंका

Mon, 21 Sep 2026 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Retired Navy Captain robbed and dumped on the road.Retired Navy Captain robbed and dumped on the road.
पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक दिनदहाड़े सोमवार को सेवानिवृत्त नौसेना के कैप्टन ब्रिज मोहन शर्मा से लूटपाट और मारपीट कर उन्हें चलती ई-रिक्शा से धक्का देकर सड़क पर फेंक कर भाग गया। हादसे में उनका कंधा टूट गया। हाथ व चेहरे पर चोट लग गई। आरोपी ने उनसे 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइन के साकेत निवासी ब्रिज मोहन शर्मा ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त कैप्टन हैं और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी हैं। सोमवार दोपहर वह पीएल शर्मा जिला अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाने के बाद वापस घर जाने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक ई-रिक्शा में सवार हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक उन्हें सीधे घर ले जाने के बजाय जानबूझकर संकरी गलियों में ले गया। वहां चालक ने उनके साथ मारपीट की और सामान लूटने के बाद उन्हें ई-रिक्शा से धक्का दे दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी उनका मोबाइल फोन, करीब 10 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसबीआई डेबिट कार्ड, भारतीय नौसेना का पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित दूसरी ई-रिक्शा लेकर घर पहुंचे और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी ई-रिक्शा चालक की तलाश में जुट गई है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगा दी गई है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed