फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired military personnel lobbying for murder case sought security

दोहरे हत्याकांड के मुकदमे की पैरवी कर रहे सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी ने बताया जान का खतरा

Wed, 02 Nov 2022 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Retired military personnel lobbying for murder case sought security
हत्या के मुकदमे में पैरवी कर रहे रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

खरखौदा। दोहरे हत्याकांड के मुकदमे की पैरवी कर रहे गांव खड़खड़ी निवासी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने बाइक सवार अज्ञात युवकों पर हत्या की आशंका जता थाने पर तहरीर दी है।
खड़खड़ी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र टेकचंद के अनुसार, चार वर्ष पहले उसके ताऊ वीर सिंह, मौसी कैलाशी व मां विमला देवी के साथ बाइक से हापुड़ जा रहे थे। बधौली खासपुर संपर्क मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया था। विरोध करने पर बदमाशों ने वीर सिंह व कैलाशी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में अजेंद्र उर्फ गुड्डू व पदम सिंह निवासी शाह कुली मानपुर थाना भावनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दोनों आरोपी जेल में हैं। इस मुकदमे की पैरवी प्रमोद कर रहे हैं। प्रमोद के अनुसार, नकाबपोश दो बाइक सवार 15 दिन से उसका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने गांव के लोगों से उसके बारे में जानकारी की है। प्रमोद ने बताया कि गुड्डू की मां ने कचहरी में समझौते का दबाव बनाया था।
विज्ञापन

वृद्ध ने परिजनों से बताया जान का खतरा
खरखौदा। क्षेत्र के गांव बिजौली निवासी अविवाहित वृद्ध महेंद्र पुत्र मूल्य ने जमीन के लालच में अपने भतीजे पर ही हत्या की आशंका जताकर थाने पर तहरीर दी है। बताया कि उसकी उम्र करीब 75 वर्ष है। उसके पास कृषि भूमि है। भतीजे जबरन कृषि भूमि को अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि 31 अक्टूबर को रात नौ बजे भतीजे ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने जान का खतरा जता थाना पर तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed