{"_id":"687c02a2bf5bd22fba0569b8","slug":"retired-inspectors-house-usurped-complaint-to-dig-meerut-news-c-72-1-smrt1021-137292-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड इंस्पेक्टर का मकान हड़पा, डीआईजी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड इंस्पेक्टर का मकान हड़पा, डीआईजी से शिकायत
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र की गंगा हाईट्स कॉलोनी निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर लाखन सिंह ने दंपती पर मकान हड़पने का आरोप लगाते हुए डीआईजी कलानिधि से शिकायत की है। आरोप है पति-पत्नी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में लाखन सिंह ने बताया कि उनके कमिश्नरी और नोएडा की जेवर तहसील में मुकदमे विचाराधीन हैं। उन्हाेंने एक व्यक्ति को पैरवी के लिए नियुक्त किया था। आरोप है कि मुकदमों में जवाब दाखिल करने की बात कहकर उस व्यक्ति ने स्टांप और सादे कागजों पर उनके हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान ले लिए।
आरोपी के कहने पर उन्होंने अपना एक मकान गंगा वाटिका कॉलोनी में कुछ दिन रहने के लिए दे दिया। आरोपी 2021 में जानलेवा हमले के मामले में जेल चला गया। तब उसकी पत्नी पीड़ित के पास आई और जमानत के लिए पांच लाख रुपये ले गई। जेल से निकलने पर आरोपी ने मुकदमे में फैसले के नाम पर उनसे 5 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपी ने देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उनके हस्ताक्षरित स्टांप पर 47 लाख रुपये में फर्जी सौदा दर्शाकर उनका मकान हड़प लिया। विरोध करने पर दंपती ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। डीआईजी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।