फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired army personnel who opened fire on students' tourist bus on the highway sent to jail

Meerut News: हाईवे पर छात्रों की टूरिस्ट बस पर फायरिंग करने वाले रिटायर्ड सैन्यकर्मी को भेजा जेल

Tue, 19 Nov 2024 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Retired army personnel who opened fire on students' tourist bus on the highway sent to jail
नोएडा के लिए भी प्रस्तावित...
विज्ञापन

फूड कंपनी के कर्मचारी की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मौके पर जाकर की जांच, कारतूस का एक खोखा किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। नेशनल हाईवे-58 पर रविवार देर रात साढ़े 11 बजे ग्रेटर नोएडा के छात्रों की टूरिस्ट बस पर अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने सोमवार को रिटायर्ड सैन्यकर्मी नितिन सिरोही कोर्ट में पेश किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में फूड कंपनी के कर्मचारी की तहरीर पर जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भी भेज दी है।
सरधना थाना क्षेत्र के भूनी गांव निवासी अनिरुद्ध शर्मा ने ऑनलाइन संचालित होने वाली फूड कंपनी में डिलीवरी का काम करते हैं। रविवार देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। पल्लवपुरम फेज-दो के सामने बने फ्लाईओवर के ऊपर उनकी बाइक आगे चल रही वैगनआर कार से टकरा गई थी। इसके बाद कार चालक रिटायर्ड सैन्यकर्मी नितिन सिरोही अनिरुद्ध को पीटने लगा था। मसूरी से घूमकर टूरिस्ट बस से वापस लौट रहे ग्रेटर नोएडा के छात्र-छात्राओं ने मारपीट होते देखी और बस रुकवा कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस पर रिटायर्ड फौजी ने छात्रों के पर लाइसेंसी पिस्टल तान दी थी। छात्र घबराकर बस में चढ़ गए। इसके बाद आरोपी ने फायरिंग की। छात्रों ने सीट के पीछे छुपकर जान बचाई। लेकिन छात्र हृदय गुप्ता के पेट को छूकर एक गोली निकल गई। इससे वह घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर जाकर सोमवार को फिर से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बोली, छात्राें ने की मारपीट, छीना-झपटी में चली गोली
रिटायर्ड सैन्यकर्मी की पत्नी निशा ने बताया कि फूड कंपनी में काम करने वाले युवक से उसके पति बात कर रहे थे। उससे कहासुनी के दौरान टूरिस्ट बस में सवार छात्र आ गए। उन्हें लगा कि उसके पति फूड कंपनी के कर्मचारी से मारपीट कर रहे हैं। जिस पर छात्राें ने उसके पति से मारपीट शुरू कर दी और पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इसी छीना-झपटी में पिस्टल से गोली चल गई। उनके पति को फंसाया गया है।


हाईवे से पुलिस नदारद, छात्रों ने दिखाई मानवता
छात्रों का कहना है कि फूड कंपनी के कर्मचारी से मारपीट होता उन्होंने बस रुकवा ली। हाईवे से पुलिस नदारद थी। इसके चलते छात्रों ने नितिन सिरोही से कर्मचारी को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में छात्रों की जान भी जा सकती थी।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना स्थल से एक ही खोखा बरामद हुआ है, आरोपी ने पिस्टल से दो फायर किए थे। अधिकारियों को पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed