फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Resurrected Eleven and Adventure Club won the matches

Meerut News: रिसरक्टेड इलेवन और एडवेंचर क्लब ने मैच जीते

Sun, 07 Dec 2025 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Resurrected Eleven and Adventure Club won the matches
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें रिसरक्टेड इलेवन और एडवेंचर क्लब ने मैच जीते। पहला मैच रिसरक्टेड इलेवन और फीनिक्स ब्लेजर के बीच खेला गया।
फीनिक्स ब्लेजर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 25 ओवरों में तीन विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसमें सत्यम ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिसरक्टेड इलेवन ने 23.1 ओवर में सात विकेट के खोकर 186 रन बनाकर मैच को जीत लिया। हरेंद्र ने 57, सुनील ने 29, अवधेश ने 23 और मनीष ने 22 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में एडवेंचर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सात विकेट खोकर 312 रन बनाए। इसमें निखिल जैन ने 97 रनों की पारी खेली। वहीं, विद्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से आरव ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या क्रिकेट एकेडमी 239 रन पर सिमट गई। इसमें देव सिंह यादव ने 65, अंश ने 35 रन बनाए। एडवेंचर क्लब की ओर से कुनाल और अर्नव ने दो-दो विकेट लिए। एडवेंचर क्लब ने 73 रनों से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed