फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   results of Kairana bypoll set a new record, Hassan family occupied Kairana politics

कैराना की सियासत पर हसन परिवार का हुआ कब्जा

Sat, 02 Jun 2018 03:01 PM IST
आनंद प्रकाश, शामली
आनंद प्रकाश, शामली Updated Sat, 02 Jun 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
results of Kairana bypoll set a new record, Hassan family occupied Kairana politics

कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के परिणामों ने एक नया रिकार्ड कायम कर दिया है। अब कैराना की सियासत पर हसन परिवार का पूरी तरह से कब्जा हो गया है। इतिहास के आइने में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। पूर्व में यदि हसन परिवार का सदस्य सांसद चुना गया, तो विधायक की कुर्सी पर हुकुम सिंह विराजमान रहते आए थे। कैराना सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद ही यहां लोकसभा उपचुनाव हुआ। चुनाव में रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन सांसद चुनीं गईं। 

विज्ञापन


कैराना की सियासत हिंदू गुर्जरों की कलस्यान चौपाल और मुसलिम गुर्जरों के चबूतरे पर केंद्रित रहती आई है। कभी कलस्यान चौपाल की नुमाइंदगी करने वाले हुकुम सिंह विधायक रहे, तो कभी हसन परिवार का सदस्य सांसद चुना गया। करीब 30 साल से हुकुम और हसन परिवार का सदस्य ही कैराना की सियासी कुर्सी पर काबिज रहा।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार हुआ है, जब कैराना का सांसद, विधायक और कैराना नगर पालिका चेयरमैन हसन परिवार से ही हैं। मौजूदा स्थिति में कैराना की सांसद तबस्सुम हसन हैं, तो उनके बेटे नाहिद हसन विधायक हैं। वहीं, कैराना नगर पालिका चेयरमैन भी हसन परिवार से ही हाजी अनवर हसन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना की सियासत

1984 से 1989 तक चौधरी अख्तर हसन सांसद रहे। वहीं, इसी दौरान 1980 और 1985 में हुकुम सिंह विधायक चुने गए। 1991 और 1993 में मुनव्वर हसन विधायक चुने गए थे। 1996 में मुनव्वर हसन कैराना सीट से सांसद चुने गए, तो हुकुम सिंह 1996 में विधायक रहे। फिर 2007 और 2012 में भी हुकुम सिंह विधायक चुने गए, तो 2009 के लोकसभा चुनाव में तबस्सुम हसन सांसद चुनी गईं। 

2014 में कैराना लोकसभा सीट से हुकुम सिंह सांसद बने, तो कैराना विधानसभा सीट रिक्त होने पर उपचुनाव में 2014 में ही नाहिद हसन विधायक बने। फिर 2017 में भी नाहिद हसन विधायक बने।  वहीं, 2017 में ही निकाय चुनाव में हाजी अनवर हसन कैराना नगरपालिका के चेयरमैन बने। अब 2018 के उपचुनाव में तबस्सुम हसन कैराना लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed