फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Results of 39644 students stalled in B.Ed.

बीएड में 39644 छात्र-छात्राओं का परिणाम अटका

Thu, 24 Dec 2020 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Results of 39644 students stalled in B.Ed.
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के 39644 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट अटका हुआ है। विवि प्रशासन ने ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और फीस जमा करने के लिए कहा है, ताकि परिणाम जारी किया जा सके।
विज्ञापन

विवि से संबद्ध बीएड के सवा चार सौ के करीब कॉलेजों में प्रथम वर्ष में 40 और द्वितीय वर्ष में 30 हजार के करीब छात्र-छात्राएं थे। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विवि बिना परीक्षा के प्रोन्नत कर चुका है। द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं कराकर उनका परिणाम घोषित किया जा चुका है, लेकिन अभी भी प्रथम वर्ष में 28274 विद्यार्थी जबकि द्वितीय वर्ष में 11370 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनका परिणाम अटका हुआ है।
विज्ञापन

इसमें बीएड प्रथम वर्ष में 10074 छात्र-छात्राओं का माइग्रेशन जमा नहीं है। 42 सौ के प्रमाणपत्र अधूरे हैं और 14 हजार ने परीक्षा फीस जमा नहीं की है। बीएड द्वितीय वर्ष में 3350 छात्र-छात्राओं का परिणाम माइग्रेशन के कारण रुका है। 1750 के प्रमाण पत्र अधूरे हैं और 6270 की परीक्षा फीस जमा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रवृत्ति नहीं आई तो खुद करनी होगी फीस जमा
विवि प्रशासन ने इस संबंध में सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं कि वे ऐसे छात्र-छात्राओं के कागजात, परीक्षा फीस आदि जमा कराएं ताकि उनका परिणाम जारी किया जा सके। अगर प्रमाणपत्र और फीस जमा नहीं की जाती है तो परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। छात्रवृत्ति नहीं मिलने की स्थिति में फीस छात्र-छात्राओं को खुद जमा करनी होगी, अन्यथा परिणाम घोषित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed