फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Restrictions will remain in place on the entry of heavy vehicles onto NH-58, the Delhi-Meerut Expressway, and into the city.

Meerut News: एनएच-58, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

Sat, 25 Jul 2026 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Restrictions will remain in place on the entry of heavy vehicles onto NH-58, the Delhi-Meerut Expressway, and into the city.
नोट: अन्य केंद्रों के लिए आवश्यक --------
विज्ञापन

------
कांवड़ यात्रा 2026 का यातायात डायवर्जन प्लान 29 जुलाई रात से हो सकता लागू

सिटी बसें नहीं चलेंगी, रोडवेज बसों के रूट में भी रहेगा बदलाव
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांवड़ यात्रा-2026 के लिए पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-58, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में), कांवड़ यात्रा गंगनहर पटरी (चौधरी चरण सिंह मार्ग) और शहर में दिल्ली रोड, रुड़की रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था 29 जुलाई 2026 की रात 12 बजे से 12 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक लागू की जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2025 की व्यवस्था और मेरठ जोन व आसपास के जनपदों के पुलिस अधिकारियों के विमर्श के बाद यह प्लान तैयार किया गया है।
कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने यातायात प्लान तैयार किया है। दो अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12 बजे से हल्के और मध्यम वाहन मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार दिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 की बाईं लेन पर दोनों दिशाओं में चलेंगे। इस मार्ग की दाहिनी लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित होगी। 5 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-मेरठ दिशा में यातायात पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। यहां हल्के और मध्यम वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन दो अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12 बजे से प्रभावी होगा।
विज्ञापन


-------------
बल्लियां लगाकर बंद होंगे डिवाइडर कट
जनपद मेरठ की सीमा में मुख्य कांवड़ मार्ग सकौती बॉर्डर थाना क्षेत्र दौराला से राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर जगह-जगह डिवाइडर कट गाजियाबाद और हापुड़ बॉर्डर तक बंद होंगे। शहर के मुख्य मार्गों पर भी यही व्यवस्था रहेगी। रस्सियों, बल्लियों और ड्रमों के माध्यम से डिवाइडर कट बंद किए जाएंगे। कांवड़ मार्ग पर बाईं ओर हरिद्वार की ओर से आने वाले कांवड़िये चलेंगे। दाहिनी ओर गाजियाबाद और मेरठ की ओर से हरिद्वार जाने वाले हल्के चारपहिया और दो पहिया वाहनों का आवागमन होगा। कांवड़ियों के चलने वाले मार्ग पर किसी भी स्थिति में कोई वाहन नहीं चलने दिया जाएगा। वाहनों को कांवड़ मार्ग पर चलने से रोकने के लिए बैरियर आदि की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गति नियंत्रण के लिए लगेंगे एस शेप बैरियर-
कांवड़ मार्ग पर सभी थाना क्षेत्रों में गति सीमा नियंत्रित करने के लिए आवश्यकतानुसार एस-शेप बैरियर और अस्थायी स्पीड ब्रेकर बनेंगे। इससे वाहनों की गति नियंत्रित होगी और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। कांवड़ मार्ग पर लगने वाले कांवड़ शिविर सड़क से लगभग 20 फीट हटाकर लगेंगे। शिविरों में आवश्यक वस्तु और दवाई आदि की आपूर्ति हेतु शिविर संचालकों को केवल एक ही हल्के वाहन को लाने-ले जाने हेतु एक स्टीकर पास जारी होगा।

-----
यहां लगेंगे एस शेप बैरियर और स्पीड ब्रेकर
मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी, परतापुर इंटरचेंज, बागपत बाईपास चौराहा, रोहटा बाईपास चौराहा, सरधना बाईपास चौराहा, मोदीपुरम तिराहा चौक पोस्ट, दौराला चौराहा, रुड़की चुंगी चौक पोस्ट, सकौती चौकी (दादरी फ्लाईओवर), जादूगर चौराहा, जीरो माइल चौराहा, बिजली बंबा पुलिस चौकी, एल-ब्लॉक चौराहा, के-ब्लॉक चौकी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रोड, जेल चुंगी चौराहा, कमिश्नर आवास चौराहा।
-------------
बंद रहेगा भैसाली बस अड्डा, सिटी बस भी नहीं चलेंगी
शहर क्षेत्र में सिटी स्टेशन, कैंट स्टेशन और अन्य सभी मार्गों पर चलने वाली इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन 29 जुलाई 2026 की सुबह 8 बजे से 12 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली रोड स्थित भैसाली रोडवेज बस अड्डा 29 जुलाई 2026 की सुबह 8 बजे से 12 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक बंद रहेगा। दिल्ली मार्ग की रोडवेज बसें सोहराब गेट बस अड्डा गढ़ रोड पर स्थानांतरित होंगी और डायवर्जन रूट से संचालित होंगी। गांधी आश्रम चौराहे से आगे हापुड़ स्टैंड की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।

---------------

बागपत रूट: भैसाली बस अड्डे के बजाय बसेें बागपत बाईपास से चलेंगी और शहर में प्रवेश नहीं करेंगी।
बड़ौत मार्ग: भैसाली बस अड्डे के बजाय बसें रोहटा रोड बाईपास से चलेंगी और शहर में प्रवेश नहीं करेंगी।
शामली मार्ग: भैसाली बस अड्डे के बजाय बसें सरधना रोड बाईपास से चलेंगी और शहर में प्रवेश नहीं करेंगी।
कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था पहले से लागू करने का विकल्प है।

निजी बस अड्डे: कांवड़ मेले के दौरान निजी बस अड्डों की व्यवस्था 29 जुलाई 2026 की सुबह 8 बजे से 12 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक रहेगी।


यहां से चलेंगी इन बस अड्डों की बसें
मवाना, हस्तिनापुर, मीरापुर, बिजनौर: थाना गंगानगर तिराहे से चलेंगी।
किला परीक्षितगढ़ रोड: यादगारपुर पुलिस चेक पोस्ट से चलेंगी।

हापुड़ रोड (हापुड़-बुलंदशहर): एल ब्लॉक पुलिस चौकी हापुड़ रोड से चलेंगी।
सरधना और शामली: रोडवेज व निजी बसें सरधना फ्लाईओवर से चलेंगी।
अंबाला बस स्टैंड बेगमपुल: थाना गंगानगर के पास बनाए गए बस स्टैंड से मवाना, बहसूमा, मीरापुर, जानसठ होकर मुजफ्फरनगर के लिए संचालित होंगी।
----------
यहां रहेगी क्रेन और एंबुलेंस
मोदीपुरम तिराहा, परतापुर बाईपास तिराहा, बागपत बाईपास फ्लाईओवर, बिजली बंबा पुलिस चौकी हापुड़ रोड और नानू नहर पुल थाना सरधना क्षेत्र में एक-एक क्रेन और एंबुलेंस की व्यवस्था होगी।
वर्जन
---
कांवड़ यात्रा के लिए यातायात प्लान तैयार कर लिया गया है। 29 जुलाई की रात 12 बजे से इसके लागू किया जा सकता है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

राजेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक यातायात
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed