{"_id":"6872c92d82aa455de608e534","slug":"restrictions-on-transporters-vehicles-for-15-days-are-not-right-gaurav-sharmarestrictions-on-transporters-vehicles-for-15-days-are-not-restrictions-on-transporters-vehicles-for-15-days-are-not-right-gaurav-sharmaright-gaurav-sharma-meerut-news-c-14-1-mrt1005-914452-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन के लिए ट्रांसपोर्टरों के वाहनों पर पाबंदी ठीक नहीं : गौरव शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन के लिए ट्रांसपोर्टरों के वाहनों पर पाबंदी ठीक नहीं : गौरव शर्मा
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आ रही समस्याओं को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा से मिला। एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि 15 दिन के लिए ट्रांसपोर्टरों के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करना ठीक नहीं है। इससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं शहरवासियों के लिए जरूरी चीजों की आपूर्ति अभी से प्रभावित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस ने अभी से सामान से लदे ट्रकों को रोकना शुरू कर दिया है।
ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि शिवरात्रि 23 जुलाई को है। यातायात पुलिस की ओर से 17 से 25 जुलाई तक बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने की बात कही जा रही है, मगर अभी मेरठ में सड़कों पर शिवभक्तों की अधिक भीड़ नहीं दिख रही है। ट्रकों को मेरठ की सीमाओं पर ही रोका जा रहा है। अगर लगातार 13 दिन तक ट्रकों को सीमा से अंदर शहर में नहीं आने दिया गया तो व्यापारियों का माल खराब हो जाएगा। इससे व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और आम लोगों को काफी नुकसान होगा।
उन्होंने आशंका जताई कि सड़कों पर खड़े ट्रकों से माल चोरी भी हो सकता है। अगर विभाग की ओर से ट्रांसपोर्टर्स को पहले सूचना दी जाती तो व्यापारी बाहर से सामान लाने के लिए ट्रकों की बुकिंग नहीं करते। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर्स सरकार को सभी तरह के टैक्स देते हैं। एसपी ट्रैफिक ने आश्वासन दिया कि रात एक से तीन बजे तक हापुड़ रोड से कामर्शियल वाहनों को निकाला जाएगा। शहर से बाहर जाने वाले वाहनों को चलाने की कोई मनाही नहीं है, लेकिन बाहर से आने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश परिस्थिति के अनुरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर दीपक गांधी, रोहित कपूर, राजू विनायक, सरदार खेता सिंह, हिमांशु अनेजा, अशोक विनायक, अंकुर प्रजापति, अशोक शर्मा, सरदार प्रेम सिंह, गजेंद्र, दिवेश रस्तोगी, बबलू, रोहित शर्मा, अनीश चौधरी, अतुल शर्मा, सुभाष, विनोद चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।