{"_id":"65401a6a29d86cf5ab01d36b","slug":"restaurant-protection-order-issued-restaurants-to-sugar-mills-meerut-news-c-14-knp1026-373374-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ना सुरक्षण आदेश जारी, शुगर मिलों को गन्ना आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ना सुरक्षण आदेश जारी, शुगर मिलों को गन्ना आवंटन
विज्ञापन
मेरठ। गन्ना आयुक्त प्रभु एन. सिंह ने गन्ना सुरक्षण आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही जनपद की सभी चीनी मिलों को आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ने का आवंटन कर दिया गया है। सभी छह चीनी मिलों को 1434.98 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य मिला है, जो बीते पेराई सत्र में गन्ने की पेराई से दोगुना है। बीते सत्र में जिले की शुगर मिलों ने 785.49 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। किनौनी शुगर मिल को इनाम के स्वरूप बागपत मिल का बुढ़सनी गन्ना सेंटर मिला है। हालांकि इससे क्षेत्र के किसान नाराज है। भुगतान में विलंभ होने पर किनौनी मिल क्षेत्र के किसानों में आक्रोश था, उन्होंने इस मिल के सेंटर कम करने की मांग की थी। उधर, गन्ने का आवंटन होेने पर सभी शुगर मिलें दीपावली तक चलने की उम्मीद है। मिल प्रबंधन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि सभी चीनी मिलों को डिमांड से अधिक गन्ना पेराई का लक्ष्य मिला है। किनौनी शुगर ने गत सीजन में 177 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। उसे नए पेराई सत्र 2023-24 में 347.99 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य मिला है। दौराला शुगर मिल को 341.56 लाख क्विंटल गन्ना आवंटन हुआ है। मवाना शुगर मिल को सबसे ज्यादा 392.17 लाख क्विंटल गन्ना आवंटन हुआ है। मोहिद्दीनपुर चीनी मिल को 114.24 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य मिला है। नंगला मल शुगर मिल को इस बार 189.66 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने का टारगेट मिला है। सकौती टांडा शुगर मिल ने बीते सत्र में 30.99 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। इस बार नए पेराई सत्र में 49.36 लाख क्विंटल गन्ना आवंटन हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -
चीनी मिल-- गत सत्र पेराई की-- -- इस बार आवंटन गन्ना (लाख क्विंटल )
किनौनी-- 177 347.99
दौराला-- 215.27 341.56
मवाना-- 211.73 392.17
मोहिद्दीनपुर-44.96 114.24
नंगला मल- 105.54 189.66
सकौती टांडा- 30.99 49.36
योग-- 785.49 1434.98
नोट- आंकडे गन्ना विभाग की ओर से जारी किए गए
-- -- -- -- -
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि सभी चीनी मिलों को डिमांड से अधिक गन्ना पेराई का लक्ष्य मिला है। किनौनी शुगर ने गत सीजन में 177 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। उसे नए पेराई सत्र 2023-24 में 347.99 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य मिला है। दौराला शुगर मिल को 341.56 लाख क्विंटल गन्ना आवंटन हुआ है। मवाना शुगर मिल को सबसे ज्यादा 392.17 लाख क्विंटल गन्ना आवंटन हुआ है। मोहिद्दीनपुर चीनी मिल को 114.24 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य मिला है। नंगला मल शुगर मिल को इस बार 189.66 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने का टारगेट मिला है। सकौती टांडा शुगर मिल ने बीते सत्र में 30.99 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। इस बार नए पेराई सत्र में 49.36 लाख क्विंटल गन्ना आवंटन हुआ है।
विज्ञापन
चीनी मिल
किनौनी
दौराला
मवाना
मोहिद्दीनपुर-44.96 114.24
नंगला मल- 105.54 189.66
सकौती टांडा- 30.99 49.36
योग
नोट- आंकडे गन्ना विभाग की ओर से जारी किए गए