{"_id":"6af71de53aae5e381c04a7cb","slug":"resource-persons-will-not-be-permitted-to-go-beyond-the-prescribed-content-during-cbse-training-meerut-news-c-72-1-mct1014-162648-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीबीएसई ट्रेनिंग में तय कंटेंट से बाहर नहीं जा सकेंगे रिसोर्स पर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीबीएसई ट्रेनिंग में तय कंटेंट से बाहर नहीं जा सकेंगे रिसोर्स पर्सन
विज्ञापन
- अब प्रशिक्षण सत्रों में अपनी मर्जी से विषयवस्तु नहीं कर सकेंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता और एकरूपता बनाए रखने के लिए रिसोर्स पर्सन (आरपी) और को-रिसोर्स पर्सन (को-आरपी) के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब प्रशिक्षण सत्रों में आरपी अपनी मर्जी से विषयवस्तु शामिल नहीं कर सकेंगे। उन्हें पीपीटी केवल सीबीएसई के मौजूदा नियमों और सीओई नोएडा ट्रेनिंग यूनिट से प्राप्त नवीनतम अध्ययन सामग्री के आधार पर तैयार करनी होगी।
इसके साथ ही प्रशिक्षण के दौरान सामग्री पढ़कर सुनाने के बजाय अपने अनुभव और उदाहरणों से विषय को समझाना होगा। निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण में सैद्धांतिक पहलुओं को शिक्षकों के अनुभवों और उनके व्यावहारिक कार्यों से जोड़कर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आरपी को प्रतिभागियों के साथ शालीन और पेशेवर व्यवहार करना होगा। 90 मिनट के प्रशिक्षण सत्र के दौरान मोबाइल फोन साइलेंट मोड पर रखना होगा। समय की पाबंदी का भी विशेष ध्यान रखना होगा। न तो सत्र में देरी से पहुंच सकेंगे और न ही निर्धारित समय से पहले जा सकेंगे।
केएल स्कूल के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी रिसोर्स पर्सन अपना निर्धारित सत्र किसी अन्य को-रिसोर्स पर्सन को हस्तांतरित नहीं कर सकेगा। सीओई नोएडा की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य जिलों के स्कूलों में आवंटित प्रशिक्षण सत्रों का संचालन भी अनिवार्य रूप से करना होगा। आरपी को निर्धारित सामग्री के दायरे में रहकर प्रशिक्षण देना होगा और प्रतिभागियों को विषय की व्यावहारिक उपयोगिता समझाने पर विशेष जोर देना होगा।