फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   resistration closed in LLB-PG

एलएलबी पीजी में रजिस्ट्रेशन बंद

Sun, 13 Dec 2020 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
resistration closed in LLB-PG
एलएलबी-पीजी में पंजीकरण बंद
विज्ञापन

मेरठ।
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शनिवार को बंद हो गई। इन सभी कोर्सों में एडमिशन के लिए 14 दिसंबर को पहली मेरिट जारी होगी। 14 से 16 तक एडमिशन होंगे। वहीं, यूजी कोर्सों में सोमवार से 16 दिसंबर तक एडमिशन लिए जा सकेंगे।
कैंपस और कॉलेजों में यूजी-पीजी कोर्सों में एडमिशन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यूजी के 41 कोर्सों में दो लाख नौ हजार सीटें हैं। अब तक इन कोर्सों में 101242 एडमिशन हुए हैं। एक लाख सीटें कॉलेजों में खाली पड़ी हैं। इनमें सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ही सबसे अधिक सीटें खाली हैं। यूजी में ऑफरलेटर डाउनलोड किए जाने के बाद कॉलेजों में जमा किए जा चुके हैं। इनके एडमिशन को मेरिट सोमवार को जारी होगी। वहीं, तीन वर्षीय एलएलबी और पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन शनिवार को बंद हो गए। एलएलबी में 15 हजार सीटों पर सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसमें 32179 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। पीजी कोर्सों में एमए में 18066, एमकॉम में 8796, एमएससी में 12850 और एमएससी एजी में 4468 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। बीपीईसी में शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के ऑफर लेटर 13 से 15 दिसंबर तक डाउनलोड कर कॉलेजों में जमा कर दें। 16-17 दिसंबर को कॉलेज एडमिशन देंगे।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में प्रबंध समिति चुनाव को लेकर बैठक आज
मेरठ कॉलेज में प्रबंध समिति चुनाव को लेकर रविवार को बैठक बुलाई गई है। कोरोना महामारी के कारण प्रबंध समिति ने चुनाव की तिथि घोषित नहीं की है। रविवार को तिथि घोषित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed