{"_id":"672948d962f03b70d9005e94","slug":"reserved-seats-in-most-trains-full-till-25th-november-meerut-news-c-14-1-mrt1051-698121-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 25 नवंबर तक अधिकांश ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 25 नवंबर तक अधिकांश ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल
Tue, 05 Nov 2024 03:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। दिवाली के त्योहार पूरे हो चुके हैं, छठ पर्व शुरू हो गया है। ऐसे में त्योहार के बाद अपनी नौकरी और काम पर लौटना मुश्किल हो गया है। ट्रेनों के आरक्षण फुल है। मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई आदि लंबी दूरी की तमाम ट्रेनों में 25 नवंबर तक कोई सीट नहीं है। तत्काल में भी टिकट नहीं मिल पा रहा है। योगा एक्सप्रेस, ब्रांदा एक्सप्रेस, देहरादून सुपर फास्ट, स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ में स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 150 से ऊपर पहुंच गई है। जिन्होंने पहले से भी टिकट आरक्षित कर रखे हैं, उन्हें भी भीड़ के साथ लौटना पड़ रहा है।
मेरठ से होकर गुजरने वाली तमाम ट्रेन फुल होकर चल रही है। पहले से ही आरक्षित यात्रियों के अलावा सामान्य श्रेणी की बोगियां भी यात्रियों से खचाखच चल रही है। रेलवे की ओर से दिवाली स्पेशल केवल दो ही ट्रेन चलाई। छठ पर्व स्पेशल ट्रेन मेरठ से होकर नहीं गुजरी।
अमृतसर से मुंबई के बीच चलने वाली स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस में तृतीय श्रेणी एसी में प्रतीक्षा सूची 51 तक और स्लीपर श्रेणी में सूची 153 तक पहुंच गई है। देहरादून-ब्रांदा एक्सप्रेस में थर्ड एसी में 48 और स्लीपर श्रेणी में 148 तक वेटिंग चल रही है। ऋषिकेश से अहमदाबाद तक चलने वाली योगा एक्सप्रेस में स्लीपर में 126 और थर्ड एसी में 87 तक वेटिंग है।
विज्ञापन
नौचंदी एक्सप्रेस में स्लीपर में 94 वेटिंग और थर्ड एसी में 40 वेटिंग चल रही है। देहरादून बांद्रा सुपरफास्ट में स्लीपर में 78 और थर्ड एसी में 48 प्रतीक्षा सूची है। कोच्चुवेली एक्सप्रेस में स्लीपर में 125 और थर्ड एसी में 27 वेटिंग चल रही है। लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हरिद्वार सुपर फास्ट में थर्ड एसी में 43 और द्वितीय श्रेणी एसी में 27 वेटिंग है। सूबेदारगंज प्रयागराज एक्सप्रेस में स्लीपर में 39 वेटिंग चल रही है। इन सभी ट्रेनों में 25 नवंबर के बाद ही टिकट उपलब्ध है। मेरठ से प्रयागराज चलने वाली संगम एक्सप्रेस में सीट उपलब्ध है।