{"_id":"697a7c7cae60dabdff017353","slug":"republic-day-celebrated-with-great-pomp-programs-organized-meerut-news-c-72-1-mct1012-147932-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, कार्यक्रमों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..प्रदेशीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम में ट्रायल देते ख
- फोटो : udhampur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर में कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को सराहा। इस अवसर पर 10 वर्षों से अधिक सेवा देने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने राष्ट्र के निर्माण के उत्सव की शुभकामनाएं दीं। कुलपति डॉ. दीपा शर्मा, कुलसचिव डॉ. वीपी राकेश, निदेशक प्रशासन डॉ. संदीप कुमार, डीन एक्टिविटीज डॉ. लखविंदर सिंह, डायरेक्टर डीडीयूएमसी निर्देश वशिष्ठ, वित्त नियंत्रक नीरज मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद
कर्तव्य संगठन द्वारा खालसा कन्या इंटर कॉलेज में शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति गीत, नृत्य और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महासचिव रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि 74 वर्षों में देश ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन भ्रष्टाचार, आतंकवाद, गरीबी और बेटियों के प्रति हीन भावना जैसी समस्याएं अभी भी मौजूद हैं। प्रसिद्ध रचनाकार डॉ. ईश्वरचन्द गंभीर और इतिहासकार प्रभात राय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। रिम इंटरनेशनल स्कूल और बृजमोहन स्कूल फॉर द ब्लाइंड में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। रिम इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण के साथ छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर मोहक प्रस्तुतियां दीं। बृजमोहन स्कूल फॉर द ब्लाइंड में मुख्य अतिथि मीनल अग्रवाल की उपस्थिति में स्वागत गीत, देशभक्ति गीत और कविता पाठ का आयोजन किया गया। मेरठ के हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र पर भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक एसबी अग्रवाल और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों को सम्मान
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) द्वारा ऊर्जा भवन परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। पीवीवीएनएल को ए-प्लस रेटिंग प्राप्त होने पर उन्होंने सभी के योगदान की सराहना की और निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान में निहित आदर्शों, नैतिक मूल्यों और अनुशासन को अपनाने पर जोर दिया।