{"_id":"5a61bddc4f1c1b76268b51a5","slug":"republic-day-2018-bunty-will-attend-parade-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस 2018 : बंटी करेगा दिल्ली में होने वाली परेड में शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस 2018 : बंटी करेगा दिल्ली में होने वाली परेड में शिरकत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 19 Jan 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में संपन्न हुए कार्यक्रम से लौटे राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने नेशनल और राज्य स्तरीय कैंप में प्रथम स्थान पाकर शहर का नाम रोशन किया है। एक कैडेट दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भी शिरकत करेगा। वहीं, गौतमबुद्धनगर विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय महोत्सव में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने भाग लेकर खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज के एनसीसी कैडेट बंटी दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चुने जा चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर हुए शूटिंग कंपीटीशन में कैडेट आकांक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैडेट अर्चना चौधरी ने थल सेना के नेशनल कैंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऋचा पंवार भी थल सेना के नेशनल कैंप में प्रथम रही। अंकित कुमार और मोहित कुमार ने भी थल सेना कैंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
पढ़ें : 18 लाख कैश लूटकर तीर्थयात्रा पर निकल गए थे ये बदमाश, ऐसे बनाया था प्लान
विज्ञापन
कैडेट आरजू राज्य स्तरीय कैंप में प्रथम रही हैं तो जितेंद्र सैनी और राजू पालीवाल ने भी राज्य स्तरीय कैंप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेरठ कॉलेज में एनसीसी अवधेश कुमार ने कैडेट को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।
उधर, राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस की तीनों इकाइयों से मेरठ कॉलेज के छह छात्र-छात्राओं ने गौतमबुद्धनगर विश्वविद्यालय में हुए चार दिवसीय राष्ट्रीय महोत्सव में प्रतिनिधित्व किया। महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतिथि रहे। युवा संसद में छात्र अब्दुल वासित, राजू पालीवाल, नेमिष पांडे, मोंटी, लविस्ता त्यागी, कोमल स्याल ने शानदार प्रस्तुति दी। बृहस्पतिवार को मेरठ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. बी कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता मलिक, डॉ. पीएस उज्ज्वल और डॉ. वीरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कैंप में प्रिंस अग्रवाल ने सहयोग दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/