फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Representatives of four branches of UP Cooperative Gram Vikas Bank are sure to be elected unopposed

Meerut News: उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक की चार शाखाओं के प्रतिनिधियों का निर्विरोध होना तय

Wed, 21 Jan 2026 03:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Representatives of four branches of UP Cooperative Gram Vikas Bank are sure to be elected unopposed
उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक की मवाना, मेरठ, सरधना और परीक्षितगढ़ बैंक शाखा के प्रतिनिधि पद के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया चली। प्रत्येक बैंक शाखा के प्रतिनिधि पद के लिए केवल एक-एक नामांकन ही दाखिल हुआ। इस कारण चारों प्रतिनिधियों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यकारी जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक आयुक्त धर्मेद्र कुमार ने बताया कि मवाना बैंक शाखा में प्रतिनिधिपद के लिए अकबरपुर शादात के यशवीर सिंह, मेरठ बैंक शाखा से गांव सैनी निवासी जयवीर सिंह, सरधना बैंक से फिटकरी निवासी अशोक प्रधान और परीक्षितगढ़ बैंक से कमल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चारों बैंकाें में प्रतिनिधि के लिए केवल एक-एक नामांकन ही प्राप्त हुआ। अब नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 27 जनवरी को विजयी प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

मेरठ-सहारनपुर मंडल से चुने जाने वाले प्रतिनिधियाें में से एक डायरेक्टर का चुनाव होगा। पूरे प्रदेश से 13 डायरेक्टर चुने जाएंगे। डायरेक्टरों का चुनाव की प्रक्रिया छह फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी। सभापति और उप सभापति का चुनाव 17 फरवरी को होगा। चुनाव की पूरी प्रक्रिया लखनऊ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed