फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reports filed from both sides in case of assault

Meerut News: मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Feb 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Reports filed from both sides in case of assault
मवाना। पार्किंग ठेकेदार से मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला काबली गेट निवासी गोरियांक तोमर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 3 फरवरी की दोपहर में वह तहसील में रजिस्ट्री कार्य से गया था। तहसील गेट पर गांव रानी नंगला निवासी रोहित पोसपाल ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की व तमंचा दिखाकर डराया। पुलिस ने रोहित पोसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वहीं, रोहित पोसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पास नगर पालिका से तहसील का पार्किंग का ठेका है। मोहल्ला काबली गेट निवासी गोरियांक तोमर ने दो महीने पहले उससे ढाई लाख रुपये एक माह के लिए उधार लिए थे। एक महीने पहले उसने गौरियांक से पक्का तालाब के पास अपने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

गोरियांक मवाना, हस्तिनापुर थाने में बलवा, जानलेवा हमले, पुलिस से बदसलूकी में नामजद है तथा वांछित चल रहा है। 3 फरवरी को गोरियांक दो अज्ञात युवकों के साथ तहसील गेट पर पहुंचा। गोरियांक से पार्किंग शुल्क मांगा तो उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। कुछ लोगों ने आकर बीचबचाव कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed