फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reported kidnapping to avoid parental scolding

Meerut News: माता-पिता की डांट से बचने के लिए अपहरण की सूचना दी

Sun, 11 Jun 2023 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Reported kidnapping to avoid parental scolding
हस्तिनापुर। कस्बे के उधम सिंह चौक पर 11 वर्षीय बच्चे ने पुलिस को अपने अपहरण की बात बताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी तो बच्चे ने कहा कि उसने अपने माता-पिता की डांट से बचने के लिए ऐसा किया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम कस्बे के उधम सिंह चौक पर अपहरण की अफवाह फैली, जिसमें 11 वर्षीय बच्चे ने फैंटम पर पेट्रोलिंग कर रहे सिपाहियों से कहा कि दो संदिग्ध व्यक्ति उसका अपहरण कर ले जा रहे थे। जब पुलिस को सामने देखा तो उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बच्चे से गहनता से पूछताछ की। साथ ही उसके परिजनों से भी पूछताछ की। परिजनों ने ऐसी किसी भी अनहोनी से इन्कार किया। पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें पुलिस को कोई अपहरण जैसी घटना के सबूत नहीं मिले। बच्चे से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने माता-पिता की डांट से बचने के लिए यह ड्रामा रचा। थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने बताया कि अपहरण की घटना झूठी निकली। बच्चे ने जानबूझकर अपने माता-पिता की डांट से बचने के लिए यह बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed