फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report on five including village head, home guard in the struggle of Tatina village

ततीना गांव के संघर्ष में ग्राम प्रधान, होमगार्ड सहित पांच पर रिपोर्ट

Fri, 07 Oct 2022 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Report on five including village head, home guard in the struggle of Tatina village
ततीना गांव के संघर्ष में ग्राम प्रधान, होमगार्ड सहित पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन

मवाना। गांव ततीना में बुधवार रात दो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान व होमगार्ड सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव ततीना में बुधवार रात किसी बात पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। एक पक्ष से प्रदीप गोली लगने तथा भीम सिंह छर्रे लगने से घायल हो गए। जिसमें दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया था। प्रदीप पक्ष की ओर से राजीव पुत्र जगबीर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि गांव ततीना से मवाना शुगर मिल तक जाने वाले नाले की सफाई सरकारी विभाग द्वारा कराई गई थी। सिल्ट नाले किनारे लगा दी थी। ग्राम प्रधान हरीश समर्थकों के साथ सिल्ट को फिर से नाले में डलवाने लगे। ग्रामीण नीरज आदि ने विरोध किया तो भुगत लेने की धमकी दी। देर शाम नीरज, प्रदीप और भीम सिंह रामलीला देखकर गांव में आए और प्रदीप के घेर में रावण का पुतला दहन की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उसी समय आरोपी तमंचे, धारदार हथियार लेकर वहां आए तथा हमला कर दिया। जिसमें प्रदीप व भीम सिंह गोली लगने से घायल हो गए। जबकि नीरज बाल-बाल बचा। घायलों को मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान हरीश, होमगार्ड देवेंद्र, अमरीश उर्फ बबलू, सचिन व नानक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से अमरीश पुत्र वेदपाल ने तहरीर में आरोप लगाया कि लगभग 14 लोग तमंचे, बलकटी व रॉड आदि लेकर घर में घुस आए और मारपीट शुुरु कर दी। एक महिला से अभद्रता की। हमले में ओमप्रकाश, नानक, वेद प्रकाश घायल हो गए। घर में खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed