फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report on 70 registered along with Bhakiyu District President for disrupting railway track

रेलवे ट्रैक बाधित करने पर भाकियू जिलाध्यक्ष सहित 70 पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Feb 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Report on 70 registered along with Bhakiyu District President for disrupting railway track
रेलवे ट्रैक बाधित करने पर भाकियू जिलाध्यक्ष सहित 70 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नजीबाबाद, (बिजनौर)। रेलवे ट्रैक बाधित करने पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित 70 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को मौअज्जमपुर नारायण रेलवे जंक्शन पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के साथ किसानों ने रेल ट्रैक पर धरना प्रदर्शन किया था। किसानों के इस प्रदर्शन के दौरान ने दोपहर 12 बजे से अपराहन 3:40 बजे तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा था। इस दौरान जबलपुर से हरिद्वार जा रही स्पेशल ट्रेन 02191अप को 12:03 बजे से करीब 4 घंटे तक नजीबाबाद स्टेशन पर रुकना पड़ा और यात्री परेशान हुए थे। मुरादाबाद कंट्रोल के निर्देश पर आरपीएफ लक्सर ने किसानों के खिलाफ रेल यातायात को बाधित करने की धारा में मामला दर्ज किया है।आरपीएफ ने प्रदर्शनकारी फोटो और वीडियो के आधार पर किसानों को पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed