फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report on 300 hoodlums, waving swords, stunts in the journey on Ahilyabai's birth anniversary

Meerut News: अहिल्याबाई की जयंती पर निकली यात्रा में हुड़दंग, लहराईं तलवारें, स्टंटबाजी, 300 पर रिपोर्ट

Thu, 01 Jun 2023 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Report on 300 hoodlums, waving swords, stunts in the journey on Ahilyabai's birth anniversary
मेरठ। देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर बुधवार को बिना अनुमति निकाली गई स्वाभिमान यात्रा पर जमकर हुड़दंग हुआ। सड़क पर खुलेआम तलवारें लहराई गईं। बाइक से खतरनाख स्टंटबाजी की गई। इससे चौधरी चरण सिंह विवि से लेकर कमिश्नरी कार्यालय तक यातायात बाधित हो गया। युवाओं ने अर्धनग्न होकर डांस भी किया। पुलिस ने तलवार लहराने पर सिवालखास निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। यात्रा के आयोजक और 300 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सड़क पर स्टंटबाजी और तलवार लहराने का वीडियो भी बनवाया है। वीडियो से पहचान कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर समाज उत्थान समिति की ओर से बुधवार को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। यात्रा को पूर्व विधायक संगीत सोम ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सामने से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा यूनिवर्सिटी रोड से होते हुए कमिश्नर आवास चौराहे से स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने से चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंची। यात्रा की शुरुआत में ही अमित कुमार ने तलवार लहरा दी। मेडिकल पुलिस ने तलवार लहराने पर अमित को हिरासत में लेकर थाने ले गई। कमिश्नरी कार्यालय के सामने पुलिस ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। पूरी यात्रा में स्टंटबाजी कर जहां-तहां यातायात बाधित किया गया। तलवारें भी लहराई गईं। यात्रा के चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचने पर युवाओं ने अर्धनग्न होकर डांस शुरू कर दिया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने यात्रा का समापन किया। यात्रा खत्म होने के बाद पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई। प्रशासन से यात्रा निकालने की अनुमति के बारे में पता कराया गया, तो सामने आया कि कोई अनुमति नहीं ली गई। जिसके बाद पुलिस ने आयोजक ओमप्रकाश को नामजद करते हुए 300 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


यात्रा में ये रहे मौजूद



स्वाभिमान यात्रा के संयोजक ओमप्रकाश पाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा, पूर्व संयोजक हरवीर सिंह पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, सह-संयोजक सत्यप्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष पाल महासभा, उमाशंकर पाल, गोबी पाल, राजेन्द्र पाल, राजीव पाल ने अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान तपेशपाल, दीपक पाल, कृपाल सिंह पाल, डा. डीके पाल, रामपाल सिंह पाल, कमल सिंह पाल, अमित पाल, धर्मेन्द्र पाल, सुरेश पाल, रोशन पाल, नरेश पाल, रवि प्रजापति, योगेश पाल सिंह, बाबू राम पाल, योगेन्द्र अनुज लिसाड़ी, ब्रिजू पाल, योगेश पाल, कंवर पाल, जितेन्द्र पाल, शुरूण पाल और अंकुर पाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहिल्याबाई की जयंती पर बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया। जिसमें स्टंटबाजी, सड़क जाम और तलवारें लहराई गईं। इसमें सिविल लाइन थाने में नामजद ओमप्रकाश और 300 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मेडिकल पुलिस ने भी एक को गिरफ्तार किया है।


पीयूष सिंह, एसपी सिटी

अहिल्याबाई जयंती पर जागरूकता के लिए कुछ युवक तलवार लेकर आए थे। जिन्होंने डीजे पर डांस करते हुए तलवार को हवा में लहराया। जिस पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक ओमप्रकाश पाल को चेतावनी देकर छोड़ दिया।



रुपेश कुमार पाल, मीडिया प्रभारी, अहिल्याबाई समाज उत्थान समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed