फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report filed in controversy over blowing horn

Meerut News: हूटर बजाने के विवाद में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Mar 2026 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Report filed in controversy over blowing horn
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जैनपुर में हूटर बजाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया था। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शाहपुर जैनपुर निवासी शैलेंद्र चौधरी पुत्र राजवीर ने बताया कि रविवार की शाम उसका बेटा आदित्य घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच एक कार में लगे हूटर को बजाते हुए कुछ युवक आए। जब उसके बेटे ने हूटर बजाने का विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीचबचाव कराने पर उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए आरोपी भाग गए। पीड़ित ने गांव निवासी योगेंद्र व हरेंद्र, अश्विनी, अंकित व शुभम, राजा और मनुज के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed