फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report filed against youth for attempted rape

Meerut News: दुष्कर्म के प्रयास में युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Oct 2024 05:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Report filed against youth for attempted rape
मवाना। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर गांव निवासी समुदाय विशेष के दो युवकों पर उसकी पुत्री के साथ बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बुधवार को तहरीर में बताया था कि मंगलवार को उसकी लड़की व पुत्रवधू घर में अकेली थी। घर में लगा पंखे का रेगुलेटर खराब होने पर सुबह 10:30 बजे बेटी ने गांव के ही समुदाय विशेष के युवक को फोन कर रेगुलेटर ठीक करने के लिए बुलाया था। बेटी छत पर पानी भर रही थी, जबकि पुत्रवधू नीचे काम कर रही थी। तभी गांव निवासी समुदाय विशेष के दो आरोपी छत के रास्ते घर में घुस आए। बेटी ने विरोध किया तो एक आरोपी जबरन उसका हाथ पकड़कर कमरे में ले गया तथा दूसरा आरोपी कमरे के बाहर लाठी लेकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन

आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। शोर सुनकर पुत्रवधू छत पर आ गई। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपियों को दबाेच लिया तथा उनका वीडियो बना लिया। दोनों आरोपी मौका पाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि उक्त मामले में पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों दानिश व निसारू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed